Posts

राव जगमाल जी कछवाहा

खंगारोत वंश के पूर्व पुरुष राव जगमाल जी आमेर नरेश राजा पृथ्वीराज के पुत्र थे। इनकी माँ बाला बाई बीकानेर के राव लूणकरण की पुत्री थी और राजा पृथ्वीराज की प्रधान पत्नी थी। डीग्गी ठिकाना रिकॉर्ड के अनुसार जगमाल कछवाहा का जन्म विक्रम संवत 1564 ( 1507 ई ) में हुआ था। पृथ्वीराज के पुत्रों में जगमाल कछवाहा का जन्म के अनुसार कौनसा क्रम था इस बारे में इतिहासकार एकमत नही है। नाथवतो के इतिहास ( पृष्ठ 42 ) के अनुसार इनका क्रम छठा था तो वीर विनोद ( भाग 2, पृष्ठ 1273 ) के अनुसार आठवाँ। जगमाल जी बचपन से ही बहुत वीर और पराक्रमी थे। ये अपने पिता के साथ राजा पृथ्वीराज के साथ राणा सांगा की और से बाबर के विरुद्ध 1527 ई के प्रसिद्व खानवा के युद्ध मे लड़े थे। यह उनके यशस्वी जीवन का पहला महत्वपूर्ण युद्ध था। जैसा कि सभी जानते है कि राजा पृथ्वीराज के पुत्रो के प्राप्त जागीरे ही लोक में " बारह कोटड़ीयो " के नाम से प्रसिद्ध हुई। इनमे जगमाल जी को निर्वाह हेतु साईंवाड का परगना मिला जिसकी पुष्टि वीर विनोद तथा अन्य इतिहास के ग्रंथों व ख्यातों से होती है। स्वभावतः वीर और महत्वकांशी जगमाल जी ने अपने पिता द्वार...